Wednesday, June 20, 2012

बल्‍ली सिंह चीमा को डॉ. गंगाशरण सिंह पुरस्‍कार

प्रसिद्ध जनकवि बल्‍ली सिंह चीमा को केन्‍द्रीय हिंदी संस्‍थान ने पुरस्‍कार देने की घोषणा कुछ माह पूर्व की थी। अनुनाद ने उन्‍हें बधाई की पोस्‍ट लगाई थी। यह पुरस्‍कार आज उन्‍हें राष्‍ट्रपति भवन में  प्रदान किया जाएगा।  अनुनाद फिर उन्‍हें बधाई देता है। यह हिंदी की जनवादी कविता का सम्‍मान है। बल्‍ली सिंह चीमा ने एक साधारण किसान का जीवन जिया है और जनसरोकारों के प्रति समर्पित रहे  हैं। उत्‍तराखंड आन्‍दोलन में भी उनकी महत्‍वपूर्ण भूमिका रही। उनके गीत देश भर में आन्‍दोलन के गीत बने। उन्‍होंने साहित्‍य की नहीं, दबी-कुचली आम जनता के हक़ में जीवन की साधना की है। उन्‍हें हमारा सलाम।  

श्री चीमा के साथ आज श्‍याम बेनेगल और गिरीश कनार्ड भी पुरस्‍कार लेंगे। 

2 comments:

  1. hamari bhi badhayi. diwa bhatt almora

    ReplyDelete
  2. BALLI SINGH CHEEMA JI KO MERI BAHUT-BAHUT HAARDIK BADHAAI ! VE MERE PRIY RACHNAKARON
    MEIN-SE HAIN.
    ---PANKAJ CHATURVEDI, KANPUR

    ReplyDelete

यहां तक आए हैं तो कृपया इस पोस्ट पर अपनी राय से अवश्‍य अवगत करायें !

जो जी को लगती हो कहें, बस भाषा के न्‍यूनतम आदर्श का ख़याल रखें। अनुनाद की बेहतरी के लिए सुझाव भी दें और कुछ ग़लत लग रहा हो तो टिप्‍पणी के स्‍थान को शिकायत-पेटिका के रूप में इस्‍तेमाल करने से कभी न हिचकें। हमने टिप्‍पणी के लिए सभी विकल्‍प खुले रखे हैं, कोई एकाउंट न होने की स्थिति में अनाम में नीचे अपना नाम और स्‍थान अवश्‍य अंकित कर दें।

आपकी प्रतिक्रियाएं हमेशा ही अनुनाद को प्रेरित करती हैं, हम उनके लिए आभारी रहेगे।

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails