Thursday, November 3, 2011

कविता समय सम्मान 2012

दूसरे कविता समय सम्मान की घोषणा हो चुकी है और इस विज्ञप्ति को अनुनाद के पाठकों के लिए प्रस्तुत करते हुए मैं बहुत प्रसन्नता का अनुभव कर रहा हूँ. दोनों ही कवि मुझे प्रिय हैं और समकालीन हिंदी कविता संसार के अत्यंत सम्मानित नागरिक भी . आयोजक दोस्तों को बहुत बहुत बधाई.

 ***
कविता समय सम्मान 2012 हिंदी के वरिष्ठ कवि इब्बार रब्बी को और कविता समय युवा सम्मान 2012 युवा कवि प्रभात को जनवरी में जयपुर में हो रहे दूसरे सालाना आयोजन में दिया जायेगा. यह सम्मान “प्रतिलिपि” और “दखल विचार मंच” के सहयोग से हिंदी कविता के प्रसार, प्रकाशन और उस पर विचार विमर्श के लिए 2011 में बोधिसत्व, गिरिराज किराडू और अशोक कुमार पाण्डेय द्वारा स्थापित मंच कविता समय की ओर से दिये जाते हैं। सम्मान के लिये कवियों का का चयन तीनों संस्थापक ही करते हैं। कविता समय सम्मान के तहत एक प्रशस्ति पत्र और पाँच हजार रुपये की राशि तथा कविता समय युवा सम्मान के तहत एक प्रशस्ति पत्र और ढाई हजार रुपये की राशि प्रदान की जाती है.

इब्बार रब्बी/प्रभात  
इब्बार रब्बी की कविता हाशिये के पक्ष में खड़ी ऐसी कविता है जो खुद के लिये ‘केन्द्रीय’ महत्व नहीं चाहती; कमजोर के हक़ में काम करती है लेकिन ‘शक्ति केंद्र’ की तरह बर्ताव नहीं करती और सामाजिकता से अपना जीवन-द्रव्य पाने के बाद खुद कवि के व्यक्तित्व का लापरवाह प्रदर्शन नहीं बन जाती। हाशिये पर रहने की; खुद को ही दृश्य मानने, मनवाने से लगातार बचने की कठिन नैतिकता के लिये इब्बार रब्बी की कविता को कविता समय सम्मान 2012 से सम्मानित करते हुए ‘कविता समय' सम्मानित महसूस करता है।

प्रभात की कविता सफल, चमकती दुनिया का अपनी क्रांतिकारी नैतिकता से मखौल उड़ाने की बजाय खुद कवि या कविता की सफलता पर संदेह करने वाली ऐसी कविता है जो आज्ञाकारी, विमर्श-सुलभ और स्पर्शकातर नहीं है। सामाजिकताओं/निजताओं, लोक/नगर, प्रगति/कला, मनुष्य/मनुष्येत्तर के सुलभ विरोध या उनके मासूम एकत्व के बरक़्स उनके गहरे संश्लेषण के इस मजबूत सबआल्टर्न स्वर को कविता समय युवा सम्मान 2012 से सम्मानित करते हुए ‘कविता समय' सम्मानित महसूस करता है।

कविता समय सम्मान हर वर्ष ६० वर्ष से अधिक आयु के एक वरिष्ठ कवि को दिया जाता है जिसकी कविता ने निरंतर मुख्यधारा कविता और उसके कैनन को प्रतिरोध देते हुए अपने ढंग से, अपनी शर्तों पर एक भिन्न काव्य-संसार निर्मित किया हो और हमारे-जैसे कविता-विरोधी समय में निरन्तर सक्रिय रहते हुए अपनी कविता को विभिन्न शक्तियों द्वारा अनुकूलित नहीं होने दिया हो. कविता समय युवा सम्मान ४५ वर्ष से कम आयु के पूर्व में अपुरस्कृत ऐसे कवि को दिया जाता है जिसकी कविता की ओर, उत्कृष्ट संभावनाओं के बावजूद, अपेक्षित ध्यानाकर्षण न हुआ हो.

पिछले वर्ष कविता समय सम्मान 2011 चंद्रकांत देवताले को और कविता समय युवा सम्मान 2011 कुमार अनुपम को दिया गया था।

***

6 comments:

sidheshwer said...

अच्छी खबर साझा की आपने! दोनो कवियों को बधाई!

राजेश उत्‍साही said...

बधाई। अच्‍छा होता कि सम्‍मानित कविओं की कुछ कविताएं भी यहां होतीं।

Pratibha Katiyar said...

Dono kaviyon ko aur aayojakon ko bahut badhai!

महेन्द्र श्रीवास्तव said...

बधाई हो

HEMANT BINWAL said...

annunaad par aacha likha hai aapne, badhai

girirajk said...

shukriya pyare!

LinkWithin

Related Posts with Thumbnails